Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ गिरा, एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान
    Breaking News

    टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ गिरा, एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ. दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल 2 कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई. इनमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ.

    इस सप्ताह के कारोबार के दौरान सिर्फ टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के मार्केट कैप में 37,793.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 1,65,501.49 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई.

    9 जून से 13 जून के बीच हुए कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 47,075.97 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 14,68,777.88 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 30,677.44 करोड़ रुपये घट कर 10,10,375.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21,516.63 करोड़ रुपये कम होकर 19,31,963.46 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 18,250.85 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,07,186.89 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,388.40 करोड़ रुपये कम होकर 5,44,893.71 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप सोमवार से शुक्रवार के कारोबार के बाद 15,481.22 करोड़ रुपये गिर कर 10,50,413.33 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 13,693.62 करोड़ रुपये घट कर 5,93,379.66 करोड़ रुपये के स्तर पर और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 2,417.36 करोड़ रुपये कम होकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,215.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,47,190.95 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 15,578.30 करोड़ रुपये बढ़ कर 6,65,318.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया.

    मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,31,963.46 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 14,68,777.88 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 12,47,190.95 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,50,413.33 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,10,375.63 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,07,186.89 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,65,318.03 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,93,379.66 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,80,052.09 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,44,893.71 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे.

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Market cap of 8 of the top 10 companies declined
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group