
Ranchi : रांची के सदर थाना अंतर्गत न्यू नगर, बांधगाड़ी में अवध किशोर सिंह के घर में एक विवाहिता की फंदे से लटकी बॉडी मिली है. घटना बीते देर रात की बताई जाती है. मृतका महिला का नाम अनु कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष के करीब है. दो महीने पूर्व अनु की शादी धर्मवीर कुमार से हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे. प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी है. सदर थाना की पुलिस परिजन के आने का इंतेजार कर रहे है. पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया है. इस मामले में अनुसंधान जारी है.
