Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर में 30 फीसदी बढ़कर 1,78,248 इकाई पर
    Automobile

    मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर में 30 फीसदी बढ़कर 1,78,248 इकाई पर

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025Updated:January 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. देश की अग्रणी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की दिसंबर, 2024 में कुछ थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 1,78,248 इकाई हो गई. इससे पिछले साल दिसंबर, 2023 में उसकी थोक बिक्री 1,37,551 इकाई रही थी.

    मारुति सुजुकी ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री दिसंबर में 24.44 फीसदी बढ़कर 1,32,523 इकाई पर पहुंच गई. दिसंबर, 2023 में यह 1,06,492 इकाई रही थी, जो 24.44 फीसदी अधिक है.

    वाहन निर्माता ने बताया कि दिसंबर, 2024 में घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की कुल बिक्री 24.18 फीसदी बढ़कर 1,30,117 इकाई रही है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,04,778 इकाई थी, जो 24.18 फीसदी अधिक है.

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    कंपनी के मुताबिक ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी कारों की बिक्री दिसंबर महीने 7,418 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,557 इकाई थी.

    इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री दिसंबर में बढ़कर 54,906 इकाई हो गई, जो दिसंबर 2023 में 45,741 इकाई रही थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    एमएसआई के मुताबिक ब्रेजा, एर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी और एक्सएल6 सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री दिसंबर 2024 में 55,651 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 45,957 यूनिट थी. इसके अलावा मिड-साइज सेडान सियाज की बिक्री दिसंबर में घटकर 464 इकाई रह गई, जबकि दिसंबर 2023 में यह 489 यूनिट रही थी. एमएसआई ने कहा कि दिसंबर में उसका निर्यात बढ़कर 37,419 इकाई हो गया है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 26,884 इकाई का निर्यात हुआ था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    248 units i 78 Maruti Suzuki sales rise 30 pc to 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ‘ओमोन- मुंडारी साइती पुथी’ का विमोचन, स्थानीय भाषा संरक्षण की पहल को मिली नई पहचान

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा के श्रीचरणों में नतमस्तक हुए अमरप्रीत सिंह काले, विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना की

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group