Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maruti Suzuki Victoris: मारुति ने मध्यम आकार का नया SUV मॉडल ‘विक्टोरिस’ उतारा, कीमतों का खुलासा?
    Breaking News

    Maruti Suzuki Victoris: मारुति ने मध्यम आकार का नया SUV मॉडल ‘विक्टोरिस’ उतारा, कीमतों का खुलासा?

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) बुधवार को अपना नया मध्यम आकार एसयूवी मॉडल ‘विक्टोरिस’ पेश किया. कंपनी तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी फिलहाल घरेलू बाजार में फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी मॉडल बेचती है. ‘विक्टोरिस’ को पेश करने के लिए आयोजित समारोह में मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाची ताकेउची ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो वृद्धि को गति देगी. साथ ही ये कंपनी के वर्तमान एवं भविष्य के ग्राहक बनेंगे. उन्होंने कहा, भारतीय मोटर वाहन उद्योग बदल रहा है क्योंकि ग्राहकों का एक नया समूह बाजार में प्रवेश कर रहा है.

    ये युवा पीढ़ी है और नए भारत का प्रतिनिधित्व करती है. इसलिए हमने सोचा कि क्यों न एक ऐसा उत्पाद बनाया जाए जो एसयूवी खंड में मानक को और ऊंचा उठाए. ताकेउची ने बताया कि कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी का योगदान लगातार बढ़ रहा है। यह वित्त वर्ष 2020-21 के 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में लगभग 28 प्रतिशत हो गया. मध्यम आकार के एसयूवी बाजार का आकार वर्तमान में लगभग 9.5 लाख इकाई प्रति वर्ष है, जो समग्र एसयूवी खंड का करीब 40 प्रतिशत है. मारुति सुज़ुकी ने नए मॉडल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    हालांकि, इसके विकास में करीब 1,240 करोड़ रुपये का निवेश करने की जानकारी दी. ताकेउची ने बताया कि इस मॉडल का उत्पादन कंपनी के खरखौदा संयंत्र में किया जाएगा. इस एसयूवी को विश्व भर के करीब 100 बाजारों में निर्यात किया जाएगा. ग्रैंड विटारा की बिक्री पर उत्पाद के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एरिना नेटवर्क से बेचा जा रहा मॉडल अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा. ग्रैंड विटारा, कंपनी के नेक्सा बिक्री नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती है.

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Maruti Suzuki Victoris: Maruti launches new mid-size SUV model 'Victoris' Maruti Suzuki Victoris: मारुति ने मध्यम आकार का नया SUV मॉडल ‘विक्टोरिस’ उतारा prices revealed? कीमतों का खुलासा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    July 6, 2026

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    July 6, 2026

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group