Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»बहरागोड़ा में सात मार्च को आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह, 15 हजार को भेजा गया निमंत्रण
    Jamshedpur

    बहरागोड़ा में सात मार्च को आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह, 15 हजार को भेजा गया निमंत्रण

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में सात मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर भव्य पंडाल निर्माण का शनिवार को भूमिपूजन हुआ. सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बहरागोड़ा शाखा मैदान में पंडित सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सभी देवताओं को नमन कर सामूहिक विवाह समारोह की सफलता को लेकर प्रार्थना की.

    सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक की गयी. इसमें कार्यकर्ताओं समेत 20 जोड़ियां व उनके माता- पिता शामिल हुए. समारोह में शामिल होने के लिए 15 हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजा जायेगा. विवाह कार्यक्रम महिला कार्यकर्ताओं की अगुवाई में संपन्न होगा. विवाह समारोह में प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग नहीं होगा. कन्याओं को दैनिक उपयोग की वस्तु भेंट में दी जायेगी. विवाह के लिए 20 अलग-अलग मंडप बनाये जायेंगे. विवाह के बाद 15 हजार अतिथियों के लिए शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन भी रहेगी. सभी दूल्हा को घरेलू हिंसा में सम्मिलित न होने, पर्यावरण संरक्षण तथा किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करने का मंडप में संकल्प दिलाया जायेगा.

    डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लाडली बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए बहरागोड़ा के लोग उत्साहित हैं. बहरागोड़ा की जनता का असीम स्नेह के कारण लगातार 9 वर्षों से गरीब माता-पिता की बेटियों का विवाह समारोह आयोजित हो रहा है. बहरागोड़ा में सामाजिक समरसता का एक अनोखा दृश्य दिखायी देगा जहां जाति से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज लाडली बेटियों के कन्यादान में उपस्थित होंगे. मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष राज कुमार कर ने किया.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    invitations sent to 15 thousand people Mass marriage ceremony will be organized on March 7 in Baharagora
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group