Site icon Lahar Chakra

मैट्रिक का रिजल्ट लीक! JAC की वेबसाइट पर रात में दिखा रिजल्ट, सुबह गायब, बोर्ड बोला-ये फर्जी है

Ranchi.झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले ही लीक हो गया। शुक्रवार रात अचानक jacresults.com पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दिखने लगा। छात्रों ने जब वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डाला तो पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर आ गया।

कई छात्रों ने इसे डाउनलोड करना शुरू कर दिया। हालांकि यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। कुछ ही घंटे में वेबसाइट से रिजल्ट हट गया और लिंक बंद हो गया। हालांकि जैक सचिव ने रिजल्ट को फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, शनिवार रात से ही छात्रों ने मार्कशीट को सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। रविवार सुबह तक सैकड़ों मार्कशीट सोशल मीडिया पर दिखने लगे। इनमें छात्रों के नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अंक प्रतिशत, सभी साफ दिख रहे थे। हालांकि शनिवार सुबह जब छात्रों ने जैक की वेबसाइट खोली तो वहां रिजल्ट का कोई नोटिस नहीं था। रिजल्ट का कोई लिंक भी नहीं दिख रहा था।

Exit mobile version