Site icon Lahar Chakra

अमन साहू गिरोह का शूटर 48 केसों में वांछित मयंक सिंह शनिवार को पहुंचेगा रांची, ATS की बड़ी कामयाबी

Ranchi : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी सफलता मिलने जा रही है. कुख्यात अमन साहू गिरोह के शार्पशूटर और कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को शनिवार (23 अगस्त) को भारत लाया जाएगा.झारखंड के पर्यटन स्थलों पर लेख

सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह पिछले साल 29 अक्टूबर से रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अजरबैजान की राजधानी बाकू में हिरासत में था. वहां से अब अजरबैजान प्रशासन उसे झारखंड ATS की तीन सदस्यीय टीम को सौंपेगा. इसके बाद ATS उसे दिल्ली होते हुए रांची लेकर पहुंचेगी.

मयंक सिंह पर 48 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. सबसे ज्यादा केस हजारीबाग जिले में बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा और सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं. इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू में भी कई गंभीर अपराधों में वह वांछित है. झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ (रायपुर) और राजस्थान पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किए हैं.

भारत लौटने के बाद झारखंड पुलिस के साथ-साथ इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि मयंक से पूछताछ के दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों और उसके नेटवर्क को लेकर कई बड़े राज सामने आ सकते हैं. ATS के अधिकारियों का कहना है कि मयंक की गिरफ्तारी और वतन वापसी से झारखंड में संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी मदद मिलेगी.

Exit mobile version