


New Delhi. कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 254 रुपये की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 254 रुपये या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसमें 13,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया.
चांदी की वायदा कीमत बृहस्पतिवार को 130 रुपये की तेजी के साथ 1,12,683 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 130 रुपये या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1,12,683 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 16,501 लॉट का कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई.



