Site icon Lahar Chakra

MCX Today: Gold 1447 रुपये की बढ़त के साथ 1,19,560 रुपये/10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, Silver में भी तेजी

New Delhi. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1447 रुपये या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,19,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1512 रुपये यानी 1.27 प्रतिशत चढ़कर 1,20,845 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई. सोने की कीमत पिछले सप्ताह 3,222 रुपये प्रति 10 ग्राम या 2.8 प्रतिशत बढ़ी थी.

चांदी में भी तेजी देखी गई. दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1956 रुपये या 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,700 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई. इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,053 रुपये या 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,49,321 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. चांदी की वायदा कीमतों में भी पिछले सप्ताह जोरदार तेजी देखी गई। इसमें 3,855 रुपये प्रति किलोग्राम या 2.72 प्रतिशत की तेजी आई.

Exit mobile version