Site icon Lahar Chakra

Medical College Admission:झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी सर्टिफिकेट पर दाखिला लेने की होगी जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फर्जी सर्टिफिकेट पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाए लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. बताते चलें कि कई ने राज्य के सरकारी व निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में यूजी तथा पीजी के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी एवं ईडब्लूएस प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश लिया था.

इसपर सीएम ने संज्ञान लेते हुए अंतर विभागीय समिति गठित कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. जांच प्रतिवेदन के आलोक में सीआईडी द्वारा एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने का  भी आदेश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया है,

Exit mobile version