Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1233 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
Breaking News

धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1233 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

News DeskBy News DeskJune 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में 12 जून 2025 को एक व्यापक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एक सुनियोजित कार्यक्रम के तहत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विभिन्न रेलखंडों में दिन-रात चलाया गया।

इस सघन अभियान के दौरान धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान में मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों की भी सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान कुल 1233 यात्रियों को अनियमित या बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनमें ऐसे यात्री शामिल थे जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जिनके पास उचित प्राधिकार नहीं था या जिन्होंने बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा की थी। इन सभी यात्रियों से कुल ₹7,01,460 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

धनबाद मंडल ने पकड़े गए यात्रियों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे भविष्य में यात्रा के लिए वैध टिकट अवश्य लें और नियमानुसार यात्रा करें।

रेल प्रशासन द्वारा यह अभियान यात्रियों को जिम्मेदार और कानूनन यात्रा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक ठोस कदम बताया गया है। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि भविष्य में इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

धनबाद मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन में प्रवेश करते समय वैध टिकट अपने पास रखें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है।

रेलवे विभाग का यह प्रयास न केवल टिकट राजस्व में वृद्धि लाने के उद्देश्य से है, बल्कि इससे रेलवे में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे अभियान आम यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group