Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Minister of Commerce and Industry: एकल खिड़की मंजूरी प्रणाली का इस्तेमाल करें उद्योग, नहीं तो बंद हो जाएगी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने चेताया
    Headlines

    Minister of Commerce and Industry: एकल खिड़की मंजूरी प्रणाली का इस्तेमाल करें उद्योग, नहीं तो बंद हो जाएगी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने चेताया

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से ‘एकल खिड़की मंजूरी’ प्रणाली का इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा न किए जाने पर सरकार इस योजना को बंद करने पर विचार करेगी. राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (एनएसडब्ल्यूएस) एक डिजिटल मंच है जो उद्योग को व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अनुमोदन की पहचान करने और आवेदन करने में मार्गदर्शन करता है. इस पोर्टल पर 32 केंद्रीय विभागों और 29 राज्य सरकारों से अनुमोदन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. गोयल ने कारोबारी सुगमता पर आयोजित दूसरे (उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी)-सीआईआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अब विकल्प आपके (उद्योग) पास है. अगर आपको लगता है कि आपकी इसमें रुचि नहीं है तो सरकार इस पर बहुत पैसा खर्च कर रही है. हम एक ऐसे दौर में आ गये हैं जहां मैं इस संकल्पना को खत्म करने का उत्सुक हूं. उन्होंने कहा कि एनएसडब्ल्यूएस भले ही संपूर्ण न हो, लेकिन इसे बेहतर बनाने के लिए वह उद्योग जगत के सुझावों के लिए तैयार हैं. मंत्री ने सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय भूमि बैंक में उद्योग जगत द्वारा अपेक्षित रुचि न दिखाए जाने पर भी निराशा व्यक्त की.

    गोयल ने कहा कि निवेशकों की पहचान करने और उनकी व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अनुमोदन संबंधी आवेदन के लिए सरकार के एनएसडब्ल्यूएस मार्गदर्शन को उद्योग जगत से सुझावों की जरूरत है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि जब तक उद्योग राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली से नहीं जुड़ेगा, इसके जरिये लाइसेंस नहीं हासिल करेगा और इसे बेहतर बनाने के लिए केंद्र और औद्योगिक भूमि बैंक को सुझाव भी नहीं देगा, तब तक यह पहल सफल नहीं होगी. गोयल ने जन विश्वास 2.0 विधेयक के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार उद्योग जगत के लिए इसे पिछली तारीख से लागू करने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली तारीख से लागू करने में किसी तरह की नकारात्मकता नहीं होगी और केवल वैकल्पिक आधार पर पूर्व प्रभावी लाभ दिए जाएंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इसके साथ ही गोयल ने कहा कि सरकार 300 अन्य कानूनों एवं नियमों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के बारे में सक्रियता से विचार कर रही है. इस मौके पर गोयल ने देश के कारोबारी माहौल की जानकारी प्राप्त करने और सुधार को लेकर सुझाव प्राप्त करने और नजर रखने के लिए सीआईआई कारोबार सुगमता (ईओडीबी) और नियामक मामलों का पोर्टल जारी किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Commerce and Industry Minister warned Minister of Commerce and Industry: Industries should use single window clearance system otherwise they will be closed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group