Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Mithun Road Show in Potka: पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती ने किया भव्य रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए मांगा समर्थन
    Elections

    Mithun Road Show in Potka: पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती ने किया भव्य रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए मांगा समर्थन

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Potka. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा के समर्थन में रोड शो किया. सोमवार शाम 4:10 बजे मिथुन चक्रवर्ती बिलग्राम से हेलिकॉप्टर से पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पहुंचे. यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा और पोटका मंडल के अध्यक्ष, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा के समर्थक शामिल हुए. यह रोड शो पोटका विधानसभा के गोपालपुर, राखामाइंस और जादूगोड़ा होते हुए आगे बढ़ा. इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या ने सड़कों पर खड़े होकर मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत किया. रोड शो के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल था और लोगों ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया. यह प्रचार शाम ठीक 5 बजे के बीच रास्ते में थम गया और साथ ही चुनाव प्रचार का समय भी समाप्त हो गया. पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती का यह रोड शो निश्चित ही भाजपा के लिए एक बड़ा प्रचार हथियार साबित हुआ है.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mithun Road Show in Potka: Mithun Chakraborty did a grand road show in Potka assembly constituency
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    April 29, 2026

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    April 29, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

    April 29, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    April 29, 2026

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    April 29, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

    April 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी

    April 29, 2026

    Indian Super League News :जमशेदपुर FC, FC गोवा के खिलाफ़ ज़बरदस्त मुकाबले के लिए तैयार

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group