Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोविंदपुर-खासमहल सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिले विधायक मंगल कालिंदी, गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की अनियमितता पर भी की बात

Jamshedpur. . गोविंदपुर खासमहल मुख्य सड़क निर्माण में आ रही अड़चन एवं गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अनियमित को लेकर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिले. इसमें बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, संवेदक लड्डू मंगोटिया, स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे.

बैठक में मुख्य रूप से सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने को लेकर चर्चा की गई, जिसमें उपायुक्त ने पेयजल विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को जॉइंट सर्वे कर जल्द से जल्द सभी अड़चनों को दूर करने का दिशा निर्देश दिया, ताकि सड़क का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके. साथ ही साथ सरजामदा में पिछले 6 दिनों से बंद जलापूर्ति एवं गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की अनियमितता को जल्द से जल्द दूर करने का दिशा निर्देश उपयुक्त द्वारा दिया गया.

Exit mobile version