Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में, देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा
Headlines

Jamshedpur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में, देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

News DeskBy News DeskJune 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक के आयोजन का दायित्व झारखंड को प्रदान किया गया है. यह महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के आतिथ्य में 25 एवं 26 जुलाई 2026 को बिस्टुपुर में होटल रमाडा में आयोजित की जा रही है.

बैठक में प्रथम दिन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. उसी दिन युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष व महामंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. शाम को गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा.

दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. चूँकि अग्रवाल सम्मेलन का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है. अतः संगठनात्मक दृष्टिकोण से यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण होगी. बैठक में आगामी वर्षों के कार्य कलाप की एक रूप रेखा और रोड मैप तैयार किया जाएगा. बैठक में दिल्ली से भामाशाह ट्रस्टी एवं देश के जाने माने उद्योगपति विपिन गुप्ता लोहिया भी भाग लेंगे. बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न होगी.

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन

दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलभूषण जैन, संजय जैन, मनोज गर्ग, पूरणमल अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सोहन लाल जिंदल, उप महामंत्री प्रेम मंगल, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, मंत्री योगेश गुप्ता, संजय सिंगला, अंबर अग्रवाल, मनोज बजाज, मुकेश बंसल.

 

युवा सम्मेलन के पदाधिकारियों का होगा आगमन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, महामंत्री संजीव अग्रवाल एवं दीपक जाजोदिया, सरंक्षक अभिष्ट गोयल, सलाहकार पुनीत जैन एवं पीयूष जैन.

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

महिला सम्मेलन की भी रहेगी उपस्थिति

महिला चेयरपर्सन रेखा गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल, अनुराधा मित्तल, लता बंसल.

विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष आएंगे

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गुप्ता, उत्तराखंड गढ़वाल के पराग गुप्ता, उत्तराखंड कुमायूं के पवन कुमार अग्रवाल, पूर्वी राजस्थान के अशोक गर्ग, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल.

आयोजन की सफलता में जुटी है समिति

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला महामंत्री मंटू अग्रवाल, युवा रोहित अग्रवाल, सन्नी संघी, आकाश मोदी, मनोज गोयल, राजेश पसारी, सुरेश शर्मा लिपु, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, अंकित अग्रवाल, ललित डांगा, सुरेश कांवटिया, लालचंद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, दिलीप कांवटिया, कौशिक मोदी, मयूर संघी, शंकर लाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group