Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»विधायक सरयू ने टाटा स्टील यूआईएसएल एमडी को लिखा पत्र, कहा – निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें
    Breaking News

    विधायक सरयू ने टाटा स्टील यूआईएसएल एमडी को लिखा पत्र, कहा – निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण कार्य को आधा-अधूरा छोड़ दिये जाने के कारण क्षेत्र में भीषण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. इन स्थलों पर सीवरेज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. महीनों से सीवरेज निर्माण का कार्य अधूरा रहने के कारण वहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक सरयू राय ने इसकी सूचना टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को दी है और अविलंब अधूरा कार्य को पूरा करने तथा जहां पूरा करना संभव नहीं है, वहां जमा मलबा को हटा कर जल प्रवाह का रास्ता साफ करने के लिए अनुरोध किया है.

    श्री राय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने ऐसे स्थलों पर हो रही कठिनाईयों को दिखाया और इन्हें दूर कराने के लिए कहा. उन्होंने देखा कि सोनारी के अमृता अपार्टमेंट के अंदर सीवरेज निर्माण का कार्य अधूरा होने के कारण पानी अपार्टमेंट में प्रवेश कर जा रहा है. इसी तरह निर्मल बस्ती के जाहिरा कालोनी क्षेत्र में सीवरेज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से की जा रही है. बरसात का पानी जमा होकर घरों में प्रवेश कर जा रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन जा रही है. गांधी रोड में भी टाटा स्टील यूआइएसएस द्वारा सीवरेज निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से हो रहा है. कुछ दिनों से संवेदक के द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों का आवागमन तो बाधित है ही, बारिश होने के कारण आस-पास के घरों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो जा रही है.

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    श्री राय ने टाटा यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर उपर्युक्त तथ्यों से अवगत कराया और उनसे कहा कि ऐसे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण करें तथा काम कर रहे संवेदकों एवं एजेंसियों को सख्त हिदायत दें कि वे निर्माण के दौरान जल प्रवाह के मार्ग को बाधित न करें और जलप्रवाह में बाधा बन रही सामग्रियों को वहां से शीघ्र हटाएं.

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MLA Saryu wrote a letter to Tata Steel UISL MD said - speed up the construction work and solve the problems of the people
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group