Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mock Drill:जमशेदपुर समेत झारखंड के छह जिलों में सायरन बजने के बाद ‘मॉक ड्रिल’ की शुरुआत, तीन घंटे तक किया ‘ऑपरेशन अभ्यास’
    Headlines

    Mock Drill:जमशेदपुर समेत झारखंड के छह जिलों में सायरन बजने के बाद ‘मॉक ड्रिल’ की शुरुआत, तीन घंटे तक किया ‘ऑपरेशन अभ्यास’

    News DeskBy News DeskMay 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किये जाने के बाद विभिन्न राज्यों में बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ की गयी.

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे’ सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया था. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किये. झारखंड के छह जिलों में सायरन बजने के बाद ‘मॉक ड्रिल’ की शुरुआत हुई.

    अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे का यह अभ्यास रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में नागरिक सुरक्षा संगठनों के समन्वय से किया जा रहा है. यह अभ्यास राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन अभ्यास’ का हिस्सा है, जिसमें हवाई हमलों, आग लगने की आपात स्थितियों और खोज एवं बचाव कार्यों जैसे कई प्रतिकूल परिदृश्यों का अनुकरण किया गया. रांची में, यह अभ्यास डोरंडा क्षेत्र में बूंदाबांदी के बीच किया गया, जो शाम सात बजे तक जारी रहने वाला है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर में यहां हुई मॉक ड्रिल

    सर्किट हाउस, स्कूलों, टाटानगर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में राहत और बचाव का अभ्यास हुआ. प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग, रेलवे की टीमें पूरे अलर्ट मोड में रहीं. ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा घेरे तक, हर स्तर पर तैयारियों को परखा गया, ताकि किसी भी आपदा की घड़ी में शहर तत्परता से प्रतिक्रिया दे सके. पूरे अभियान में सुरक्षा बलों की तत्परता, चिकित्सा और राहत टीमों की सक्रियता तथा सभी एजेंसियों के तालमेल की परीक्षा सफल रही.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'mock drill' started 'Operation practice' was done for three hours Mock Drill: After the siren sounded in six districts of Jharkhand including Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group