Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले, परंपरा से भारत हिंदू राष्ट्र है, भाषाई, जातीय व क्षेत्रीय विवादों से दूर रह कर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा
    Headlines

    Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले, परंपरा से भारत हिंदू राष्ट्र है, भाषाई, जातीय व क्षेत्रीय विवादों से दूर रह कर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jaipur.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि परंपरा से भारत हिंदू राष्ट्र है और भाषाई, जातीय व क्षेत्रीय विवादों से दूर रह कर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा का श्रेय इसकी ताकत को जाता है और इसके प्रवासियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होती है, जब उनका राष्ट्र मजबूत बने. भागवत राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में 3,827 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. भागवत ने कहा कि हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं. हिंदू शब्द बाद में आया. हिंदू सभी को गले लगाते हैं और निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं.

    संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस की कार्यप्रणाली यांत्रिक नहीं, बल्कि विचारों पर आधारित है. यह एक अद्वितीय संगठन है, जिसके मूल्य समूह के नेताओं से लेकर स्वयंसेवकों, उनके परिवारों और बड़े पैमाने पर समाज से मिलते हैं. स्वयंसेवकों से समुदायों के भीतर व्यापक संपर्क बनाये रखने का अनुरोध करते हुए भागवत ने कहा कि समाज को सशक्त बना कर सामुदायिक कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए. स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों के भीतर सौहार्द, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए, जो किसी समाज के बुनियादी घटक हैं. कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश अग्रवाल, जगदीश सिंह राणा, रमेश चंद मेहता और वैद्य राधेश्याम गर्ग भी शामिल हुए

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    caste and regional disputes Hindu society will have to unite for its safety by staying away from linguistic India is traditionally a Hindu nation Mohan Bhagwat: Sangh chief said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group