Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Monsoon Back Soon: अब थमने वाली है बरसात! 15 सितंबर के आसपास से माॅनसून की वापसी, IMD ने कर दी घोषणा, कांस के फूल भी दे रहे संकेत
    Breaking News

    Monsoon Back Soon: अब थमने वाली है बरसात! 15 सितंबर के आसपास से माॅनसून की वापसी, IMD ने कर दी घोषणा, कांस के फूल भी दे रहे संकेत

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.कांस के फूल खिलने को वर्षा ऋतु खत्म होने और शरद ऋतु शुरू होने के संकेत के रूप में जाना जाता है. जगह-जगह कांस के फूल खिल गये हैं, जो मानसून की वापसी के संकेत दे रहे हैं. अब इस पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुहर लगादी है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर सकता है. मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है. आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

    इस साल, मानसून आठ जुलाई की सामान्य तिथि से नौ दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया था. 2020 के बाद पहली बार पूरे देश में इतनी जल्दी मानसूनी बारिश शुरू हो गई थी. 2020 में मानसून 26 जून तक पूरे देश में पहुंच चुका था.

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    इस साल, मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था, जो 2009 के बाद से भारत में इसका सबसे जल्दी आगमन था. 2009 में मानसून ने 23 मई को केरल में दस्तक दी थी. देश में अब तक मानसून के मौसम में 778.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले 836.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सात प्रतिशत अधिक है.

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    आईएमडी ने अतिरिक्त बारिश के लिए मानसून की सक्रिय स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है, जिसे लगातार पश्चिमी विक्षोभ से समर्थन मिला, जिससे क्षेत्र में वर्षा में वृद्धि हुई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IMD has announced IMD ने कर दी घोषणा Monsoon Back Soon: Now the rain is going to stop! Monsoon may return around 15th September Monsoon Back Soon: अब थमने वाली है बरसात! 15 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है माॅनसून की वापसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजन बाई के निधन से शोक में जमशेदपुर, समाजसेवी अशोक गोयल ने साझा कीं अंतिम मुलाकात की यादें

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group