Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Monsoon session: संसद का मानसून सत्र कल से, इससे पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष उठा सकता है वांगचुक और राम मंदिर का मुद्दा
    Breaking News

    Monsoon session: संसद का मानसून सत्र कल से, इससे पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष उठा सकता है वांगचुक और राम मंदिर का मुद्दा

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संसद के मानसून सत्र के आरंभ होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक में सरकार के विधायी एजेंडे और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विपक्ष जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने का मुद्दा भी इस बैठक में उठा सकता है। इस बैठक में सभी प्रमुख दलों के सदन के नेता शामिल होंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के विरोध स्थल से पुलिस द्वारा वांगचुक को हटाए जाने का मामला इस बैठक में उठाया जा सकता है।

    राम मंदिर के चढ़ावे के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी बैठक में अहम रूप से उठ सकता है। समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मामले को संसद में पुरजोर तरीके से उठाएगा। सरकार ने कुछ नए विधेयकों की घोषणा की है जिन्हें आगामी मानसून सत्र के दौरान लोकसभा या राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

    लोकसभा सचिवालय के एक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने, उस पर विचार करने और पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह विधेयक राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन का प्रावधान करता है। इसके माध्यम से सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाना चाहती है।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    इसके अलावा, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी पेश करने, विचार करने और पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु के विलंबित पंजीकरण से संबंधित प्रावधानों को और अधिक सख्त बनाना है।
    सरकार आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पेश करेगी, जो सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को कर छूट देने के प्रावधान को औपचारिक रूप देने के लिए लाए गए अध्यादेश का स्थान लेने वाला विधेयक है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए समूह के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को भी इस सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

    मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होगा और इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। संसद के प्रत्येक सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में सरकार आमतौर पर अपने विधायी कार्यक्रम की जानकारी देती है और सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह करती है।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Monsoon Session: Parliament's Monsoon Session begins tomorrow; all-party meeting held beforehand; Opposition likely to raise issues regarding Wangchuk and the Ram Mandir. Monsoon session: संसद का मानसून सत्र कल से इससे पहले सर्वदलीय बैठक विपक्ष उठा सकता है वांगचुक और राम मंदिर का मुद्दा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group