Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Monsoon Session : आज हंगामेदार होगी विधानसभा की कार्यवाही, एक-दूसरे को घेरेंग पक्ष-विपक्ष
Breaking News

Monsoon Session : आज हंगामेदार होगी विधानसभा की कार्यवाही, एक-दूसरे को घेरेंग पक्ष-विपक्ष

News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन सोमवार, 25 अगस्त को और गर्माने वाला है. सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच तीखी तकरार तय है. सत्र 22 अगस्त से शुरू हुआ और 28 अगस्त तक चलेगा. यह कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है, जिसमें विशेष जांच रिपोर्ट (एसआईआर), अतिवृष्टि, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और अनुपूरक बजट जैसे विषय शामिल हैं.

इसके अलावा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी सत्र का एक प्रमुख आकर्षण होगा. 22 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296.62 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया. इस बजट के माध्यम से सरकार विकास योजनाओं और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त व्यय की मांग कर रही है.

हालांकि, विपक्ष ने इस बजट के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. खास तौर पर, सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मामला विपक्ष के लिए एक बड़ा हथियार है. भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दल इस एनकाउंटर को संदिग्ध बताते हुए सरकार से जवाब मांग रहे हैं.

NH 33 टाटा-रांची मार्ग घंटों रहा ठप, चांडिल गोलचक्कर पर NHAI के निर्माण और बेतरतीब पार्किंग से लग रहा जाम

गोड्डा में हुए इस एनकाउंटर को लेकर विपक्ष का कहना है कि यह संथाल परगना में उठने वाली आवाज को दबाने की कोशिश का हिस्सा है. वहीं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके गठबंधन सहयोगी विशेष जांच रिपोर्ट (एसआईआर) के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएंगे.इसको लेकर सत्तापक्ष ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और एसआईआर के विरोध की रणनीति तैयार की है. सत्तापक्ष इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे राजनीतिक साजिश के रूप में पेश करेगा.

28 अगस्त को दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव होगा पारित

Adityapur: आदित्यपुर में रंगदारी मांगने के आरोप में पांच गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

सत्र का एक और महत्वपूर्ण पहलू 28 अगस्त को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव है. झामुमो ने इस प्रस्ताव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और आदिवासी समाज के लिए शिक्षा, सामाजिक चेतना और आत्मनिर्भरता की लड़ाई लड़ी.

इस प्रस्ताव को लेकर सभी दलों में सर्वसम्मति की उम्मीद है, जिससे यह सत्र राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. 26 अगस्त को सदन में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी. राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार इस पर राहत योजनाओं की घोषणा कर सकती है. सदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी सत्र के सकारात्मक संचालन का भरोसा दिलाया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

October 29, 2026

Jharkhand Highcourt ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में पूछताछ किए जाने के कारण किया बरी

October 29, 2026

Railway ‘Station Master’ Job: भारतीय रेलवे 1,265 स्टेशन मास्टरों की करेगा भर्ती; आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर

October 29, 2026
Recent Post

NH 33 टाटा-रांची मार्ग घंटों रहा ठप, चांडिल गोलचक्कर पर NHAI के निर्माण और बेतरतीब पार्किंग से लग रहा जाम

October 29, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में रंगदारी मांगने के आरोप में पांच गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

October 29, 2026

Adityapur: आदित्यपुर की उत्कल कंपनी में काम करने के दौरान कपाली के युवक की मौत

October 29, 2026

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group