Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी
Breaking News

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

News DeskBy News DeskJune 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को झारखंड में दस्तक दी और राज्य के 24 में से नौ जिलों में इसका प्रभाव दिखाई दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में मानसून का आगमन लगभग अपने सामान्य समय पर हुआ है। मानसून ने राज्य के पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद तथा पूर्वी सिंहभूम जिलों तक अपना विस्तार कर लिया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को झारखंड में दस्तक दी और यह राज्य के करीब नौ जिलों में पूरी तरह या आंशिक रूप से पहुंच गया। अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’

उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन को लेकर विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, वर्ष 2010 के बाद से मानसून 12 जून से 25 जून के बीच राज्य में पहुंचता रहा है।
पिछले वर्ष 2025 में मानसून 17 जून को झारखंड पहुंचा था।

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि एक जून से 30 सितंबर तक के मानसूनी मौसम के दौरान राज्य में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में बृहस्पतिवार से अब तक सर्वाधिक 92.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची में 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश से राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 13 जून को सुबह साढ़े आठ बजे से 12 जिलों के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group