Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jamshedpur Tribute to Ratan: 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने न संगीत बजाया, न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये, हर पंडाल में याद किये गये रतन टाटा
    Bihar

    Jamshedpur Tribute to Ratan: 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने न संगीत बजाया, न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये, हर पंडाल में याद किये गये रतन टाटा

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024Updated:October 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा के सम्मान में, बृहस्पतिवार को यहां 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने संगीत नहीं बजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए. टाटा सन्स के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे.
    जमशेदपुर शहर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कुछ आयोजकों ने पंडालों के पास टाटा की तस्वीर भी लगाई है. केंद्रीय पूजा समिति के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘हमने सभी सामुदायिक पूजा समितियों से अपील की है कि वे इस त्योहार को सादगी से मनाएं और रतन टाटा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ढाक जैसे अनिवार्य वाद्ययंत्रों को छोड़कर किसी तरह का संगीत न बजाएं.
    सिंह ने कहा केंद्रीय समिति से जुड़ी कुल 332 सामुदायिक पूजा समितियों ने इस आह्वान पर सर्वसम्मति से सहमति जताई और ढाक(एक तरह का वाद्ययंत्र) को छोड़कर अन्य संगीत बजाना बंद कर दिया. उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ ने बृहस्पतिवार को आयोजन किये जाने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए.
    सिंह ने कहा कि टाटा ने शहर के विकास के साथ-साथ इसके उद्योगों, व्यापार और व्यवसायों में भी बहुत बड़ा योगदान दिया।
    इस बीच, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने भी चार दिन के अंतराल के बाद खिलाड़ियों के अभ्यास शुरू करने से पहले टाटा को श्रद्धांजलि दी. क्लब ने एक बयान में कहा कि टीम ने टाटा की याद में कुछ क्षणों का मौन रखा.

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    More than 300 Durga Puja committees neither played music nor organized cultural programs Ratan Tata was remembered in every pandal.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, स्टेशनों पर हेल्प बूथ और मार्गदर्शन व्यवस्था

    August 4, 2026

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group