Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Tata Steel में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 से अधिक लोगों से ठगी का भंडाफोड़, टिनप्लेट और अस्पताल के कर्मचारी भी ठगी में थे शामिल, कंपनी प्रबंधन ने दर्ज कराया केस
Crime

Tata Steel में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 से अधिक लोगों से ठगी का भंडाफोड़, टिनप्लेट और अस्पताल के कर्मचारी भी ठगी में थे शामिल, कंपनी प्रबंधन ने दर्ज कराया केस

News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां 35 से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की ठगी की गयी है. ठगी में टिनप्लेट कंपनी और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं. टाटा स्टील प्रबंधन ने बिष्टुपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. टाटा स्टील हेड क्वार्टर के एरिया मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुवोज्योति साहा ने बिष्टुपुर थाना में उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार, टिनप्लेट अस्पताल कर्मचारी गोलमुरी टुइलाडूंगरी निवासी मो. जावेद, साकची ह्यूमपाइप रोड निवासी अमरनाथ गोराई, भालूबासा टीचर्स कॉलोनी निवासी अरविंद शर्मा समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में कंपनी प्रबंधन ने यह कहा

दर्ज प्राथमिकी में एरिया मैनेजर साहा ने बताया है कि इन अभियुक्तों द्वारा टाटा स्टील में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी की गयी है. ढाई से तीन लाख रुपये प्रति व्यक्ति की वसूली की गयी है. इसके अलावा जाली कागजात भी दिये गये हैं. युवकों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराने के बाद टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. इसकी शिकायत टाटा स्टील प्रबंधन को मिलने के बाद मामले की जांच करायी गयी.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल जांच

साकची ह्यूम पाइप रोड निवासी अमरनाथ गोराई द्वारा लोगों को कार से होटल में ठहराया जाता था, जबकि टिनप्लेट अस्पताल कर्मचारी मो. जावेद द्वारा टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल जांच करायी जाती थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group