Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Odisha: मुख्यमंत्री मोहन माझी ने मां तारिणी मंदिर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान देने का किया घोषणा
    Headlines

    Odisha: मुख्यमंत्री मोहन माझी ने मां तारिणी मंदिर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान देने का किया घोषणा

    News DeskBy News DeskJune 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    * ओडिशा के सीएम पहुंचे क्योंझर, मां तारिणी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- एक नया ओडिशा बनाऊंगा

    भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार को अपने गृह जिले क्योंझर के पहले दौरे के दौरान घाटगांव में रोड शो का नेतृत्व किया.

    मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे घाटगांव स्थित उच्च विद्यालय में हेलीपैड पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.

    माझी ने हेलीपैड से मां तारिणी मंदिर तक रोड शो का नेतृत्व किया और मंदिर में पूजा-अर्चना की. रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों की भीड़ सड़क के दोनों ओर जुटी और रोड शो में लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे.

    मुख्यमंत्री ने मां तारिणी मंदिर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा भी की. उन्होंने कहा मंदिर का दौरा करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इसके व्यापक विकास के लिए 50 करोड़ रुपये पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए मैं मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा करता हूं.

    माझी ने कहा कि उनकी सरकार मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से बात करेगी. उन्होंने कहा कि मैंने अगले पांच वर्षों में क्योंझर और ओडिशा के विकास के वास्ते काम करने के लिए मां तारिणी से आशीर्वाद मांगा. देवी के आशीर्वाद से मैं पांच वर्षों में एक नया ओडिशा बनाऊंगा.

    क्योंझर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव रायकला जा सकते हैं, माझी झुमपुरा में सभा को भी संबोधित करेंगे, सीएम वहां एक रोड शो का नेतृत्व भी करेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Odisha ke mukhyamantri mohan manjhi ne maa tarini mandir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group