Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Murder in Adityapur: सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की गोली मारकर हत्या, कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था पंकज मांझी
    Crime

    Murder in Adityapur: सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की गोली मारकर हत्या, कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था पंकज मांझी

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पंकज मांझी के रूप में की गई है. इस पर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज है. पंकज मांझी कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था. साथी अपराधियों ने ही पंकज को निशाना बनाया. मृतक की मां के बयान पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना गुरुवार की रात करीब पौने 12 बजे की है. पंकज मांझी पर उसके घर के निकट गोराई स्टोर के पास उसके साथी अपराधियों ने चार गोलियां चलायी. एक गोली उसके पीठ में लगी. इससे वह वहीं गिर पड़ा. उसके बाद परिजन उसे उठाकर टीएमएच ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शुक्रवार की सुबह चार बजे घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद हुए हैं.

    आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान मृतक के साथी कृष्णा गोप, तुरा उर्फ सागर गोप व चंदू यादव के रूप में कर ली गयी है. तीनों फरार हैं. मृतक की मां के बयान पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उक्त घटना नशे में आपसी झगड़े का परिणाम है. मृतक पंकज पूर्व में सुकुमार पर गोली चलाने तथा मोनी दास व वरुण गोप हत्याकांड का आरोपी था. वहीं कृष्णा गोप गणपत हत्याकांड का आरोपी है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Murder in Adityapur: History-sheeter criminal shot dead in Saldih Basti Pankaj Manjhi was associated with the notorious criminal Krishna Gop gang
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group