Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Murder in Jamshedpur: परसुडीह में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुबह की थी पुलिस से शिकायत, शाम घर के पास ही अपराधियों ने मार दी गोली
Crime

Murder in Jamshedpur: परसुडीह में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुबह की थी पुलिस से शिकायत, शाम घर के पास ही अपराधियों ने मार दी गोली

News DeskBy News DeskOctober 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. परसुडीह थानान्तर्गत नामोटोला शुक्रवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया. यहां शराब कारोबारी विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना घर के दरवाजे के पास हुई. हमलावरों ने उसे तीन गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन उसे किसी तरह उठाकर टीएमएच ले गए. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश स्कूटी से कैनाल के रास्ते सुंदरनगर की ओर फरार हो गए. विजय साहु पहले परसुडीह हनुमान मंदिर के समीप रहता था. वहां से कुछ माह पहले ही वह नामोटोला में जॉर्ज नामक व्यक्ति के घर में भाड़े में आया था. जहां वह अपनी पत्नी एवं दो बेटियों के साथ रहता था. शाम को करीब 6 बजे वह अपने दोपहिया वाहन से घर आया. गाड़ी खड़ी करके ज्योंहि वह गेट खोलने जा रहा था. उसी दौरान उसका पीछा करते हुए स्कूटी से आए बदमाशों ने उसे लगातार तीन गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग सन्न रह गए. जब तक परिजन दौड़कर आते तब तक हमलावर फरार हो गए.
नामोटोला में जिस स्थान पर घटना हुई. उससे कुछ दूरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान है. दुकान के पास खरीदार एवं पीने वालों का जमावड़ा लगा हुआ था. साथ ही अलग-बगल स्थित दुकान पर भी लोग खड़े थे. गोली की आवाज सुनकर सभी चौकन्ने हो गए. हालांकि किसी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश आराम से फरार हो गए.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group