Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mutual Funds SIP: म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश 2025 में बढ़कर 3.34 लाख करोड़ रुपये पर
    Breaking News

    Mutual Funds SIP: म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश 2025 में बढ़कर 3.34 लाख करोड़ रुपये पर

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अनुशासित और लंबी अवधि के संपत्ति सृजन को लेकर निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड निवेश 2025 में 3.34 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले एसआईपी से 2024 में 2.68 लाख करोड़ रुपये और 2023 में 1.84 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया था.

    आनंद राठी वेल्थ के संयुक्त सीईओ फिरोज अजीज ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों ने लगातार बाजार की गिरावट का उपयोग अधिक निवेश करने के अवसर के रूप में किया है. वर्ष 2025 में 3.34 लाख करोड़ रुपये का कुल एसआईपी योगदान अल्पकालिक सट्टेबाजी के बजाय लंबी अवधि के इरादे और भरोसे को दर्शाता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसआईपी योगदान म्यूचुअल फंड प्रवाह की रीढ़ बना रहा. यह सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में लगातार 29,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा और दिसंबर में 31,000 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों के बीच एसआईपी की लोकप्रियता बढ़ रही है, क्योंकि ये बाजार की अस्थिरता या समय की चिंता किए बिना अनुशासित तरीके से निवेश करने में मदद करते हैं. आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच भी लगातार एसआईपी निवेश बढ़ती वित्तीय जागरूकता और अनुशासित निवेश को दर्शाता है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mutual Funds SIP: Investment in mutual funds through SIP may increase to Rs 3.34 lakh crore in 2025 Mutual Funds SIP: म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश 2025 में बढ़कर 3.34 लाख करोड़ रुपये पर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group