
Adityapur.आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने एकतरफ़ा मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम विरोधी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को बड़े अंतर से हराया। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, संजय सरदार को कुल 24,615 वोट मिले. विरोधी खेमे के भुगलू सोरेन चुनावी दौड़ में पीछे रह गए। संजय सरदार ने 7,795 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
संजय सरदार ने विनम्रता से यह सफलता आदित्यपुर की जनता को समर्पित की. उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है। बल्कि आदित्यपुर के हर नागरिक और कार्यकर्ता की जीत है। भाजपा नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। मैं उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करूंगा. मेरा पहला मकसद नगर निगम क्षेत्र में रुके हुए विकास के कामों को तेज करना और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।
