Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nagpur Railway News :रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News

    Nagpur Railway News :रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    NAGPUR।

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की मंडल टास्क टीम द्वारा रेलवे स्टेशन इतवारी से दो आदतन (हिस्ट्रीशीटर) अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    यह कार्रवाई श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा तथा यात्री सामान की चोरी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। मंडल स्तर पर गठित विशेष टास्क टीम द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

    दिनांक 19.12.2025 को मंडल टास्क टीम के सउनि. के.के. निकोडे, प्र.आ. राहुल सिंह, सउनि. एस.के. साहू, आरक्षक विकास पटले (सीआईबी नागपुर), उप निरीक्षक विनेक मेश्राम (इटवारी पोस्ट) तथा शासकीय रेल पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन इतवारी पर टीओपीबी (जेबकतरी) रोकथाम अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर गाड़ी संख्या 58815 इतवारी–तिरोड़ी पैसेंजर के आगमन समय गश्त एवं गुप्त निगरानी की जा रही थी।

    इस दौरान जनरल कोच में दो व्यक्तियों को यात्रियों की भीड़ में यात्रियों की जेब टटोलते हुए संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। नाम एवं पता पूछने पर उन्होंने अपना विवरण निम्नानुसार बताया

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    1. रवि निषाद, पिता – मनोज निषाद, उम्र – 20 वर्ष
    2. विष्णु लोधी, पिता – बयास लोधी, उम्र – 28 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 16, रामकुंड, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

    दोनों व्यक्तियों के पास यात्रा से संबंधित कोई वैध टिकट अथवा अधिकार पत्र नहीं पाया गया। तत्पश्चात उन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु शासकीय रेल पुलिस इतवारी को सुपुर्द किया गया। शासकीय रेल पुलिस इतवारी द्वारा अपराध क्रमांक 09/2025 एवं 10/2025, धारा 128 BNSS, दिनांक 19.12.2025 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन चोर (हिस्ट्रीशीटर अपराधी) हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी रायपुर शहर (छत्तीसगढ़) में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

    आरोपी रवि निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/2024 (धारा 324, 294, 506, 327 भा.दं.सं.) एवं अपराध क्रमांक 36/2022 (धारा 439, 147, 294, 336, 506, 148 भा.दं.सं. एवं आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    आरोपी विष्णु लोधी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025 (धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 324(4)) तथा अपराध क्रमांक 13/2016 (धारा 294, 323, 506 भा.दं.सं.) दर्ज हैं।

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपने सामान के प्रति सतर्क रहें तथा रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी रेलवे सुरक्षा बल थाना, शासकीय रेल पुलिस, ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों अथवा रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर दें, ताकि असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GRP Nagpur Case Historiesheeter Criminal Arrest Indian Railway Security News Indian Railways Security Drive Itwari Railway Station Crime Nagpur Division Railway Update Nagpur Railway News Hindi Passenger Safety on Trains Railway Crime News Hindi Railway Passenger Safety India Railway Pickpocket Arrest Railway Theft Prevention RPF Itwari Action RPF Latest News RPF Nagpur Division RPF Special Task Team RPF TOPB Campaign South East Central Railway RPF इतवारी स्टेशन अपराधी गिरफ्तारी रेलवे सुरक्षा बल रेलवे सुरक्षा बल नागपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group