Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»झारखंड में भाजपा के पक्ष में चल रही प्रचंड आंधी, सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को दिलाएंगे कड़ी सजा : नमो
Elections

झारखंड में भाजपा के पक्ष में चल रही प्रचंड आंधी, सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को दिलाएंगे कड़ी सजा : नमो

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बोकारो. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है. रोटी-बेटी-माटी की पुकार, अबकी बार-भाजपा सरकार. उन्होंने कहा कि हमने झारखंड बनाया है और हम ही झारखंड को संवारेंगे. झारखंड गठन का विरोध करने वाले राज्य का विकास नहीं करेंगे. वे रविवार को बोकारो के चंदनकियारी में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे.

मोदी ने कहा कि एक आंकड़ा देता हूं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. मैडम सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाया गया था. तब केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80,000 करोड़ रुपये दिए थे. इसके 10 साल बाद दिल्ली में सरकार बदली. आप सबने केंद्र में अपने सेवक मोदी को सेवा करने का अवसर दिया. हमने पिछले 10 साल में 3,00,000 करोड़ रुपये से अधिक झारखंड को दिए. हमारा प्यार चार गुणा ज्यादा है. क्योंकि, झारखंड को हमने बनाया है. हम ही तो संवारेंगे.

मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीबों को पक्का घर मिले. शहरों और गांवों की सड़कें बनें. बिजली और पानी मिले. इलाज, शिक्षा, सिंचाई और दवाई की सुविधा हो लेकिन जेएमएम सरकार में पिछले पांच साल में क्या हुआ? आपकी अपनी ये सुविधाएं कांग्रेस-झामुमो के लोगों ने लूट लिया. इनके नेता बालू तस्करी से करोड़ों कमा रहे हैं और आप मुट्ठी भर बालू के लिए तरस रहे हैं. इनके पास नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं. इतने नोट निकल रहे हैं कि गिनते-गिनते मशीनें भी थक जाती हैं. ये नोट कहां से आए. ये पैसे आपके हक का है. ये आपकी जेब से लूटा गया है.

मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने का आपने निर्णय कर ही लिया है. हवा का रुख साफ है. भाजपा और एनडीए की सरकार बन रही है. मैं आपसे वादा करता हूं कि इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसकी लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे. आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा. आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत सारा पैसा ऐसा होता है, जो बिना सरकार की दखल के राज्यों में खर्च नहीं हो सकता. पहले तो उसमें से भी कट मनी चलती थी. लूट-खसोट देखकर मैंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू किया. पीएम किसान सम्मान का पैसा अब सीधे किसानों के खाते में पहुंच जाते हैं. हम जो पैसे दिल्ली से भेजते हैं, वो पूरे के पूरे पैसे किसानों के अकाउंट में जाते हैं.

मोदी ने कहा कि बोकारो से हवाई सेवा जल्द ही शुरू होगी. इसी तरह हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट के जितने काम होते हैं, उस पर केंद्र सरकार खुद पूरे पैसे खर्च करती है. झारखंड में बैठी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं. झारखंड में 50 से ज्यााद रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है. इनमें सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. बोकारो में एयरपोर्ट भी बन चुका है. मेरा तो सपना है कि जो हवाई चप्पल पहनता है, वो हवाई जहाज में जाए. सिंदरी का खाद कारखाना पहले की सरकारों की वजह से बंद हो गए थे. हमने इसे फिर से शुरू करवाया. इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है. साथ ही कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो वह सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरी देगी.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

कश्मीर में धारा 370 के लिए साजिश रच रही कांग्रेस

मोदी ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस और नेशनल हॉन्फ्रेस गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, उन्होंने कश्मीर के खिलाफ अपनी साजिशें शुरू कर दीं. कुछ दिन पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया. क्या देश इसे स्वीकार करेगा? जब भाजपा विधायकों ने पूरी ताकत से इसका विरोध किया, तो उन्हें विधानसभा से बाहर फेंक दिया गया. पूरे देश को कांग्रेस और उसके गठबंधन की सच्चाई समझनी होगी.

युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची का मतलब समझाया

हरियाणा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वहां की सरकार ने तुरंत बिना खर्ची, बिना पर्ची युवाओं को नौकरी देना शुरू कर दिया है. यहां की सरकार तो खर्ची का मतलब पैसा, पर्ची का मतलब पैरवी समझती हैं. हमारी सरकार आई तो हम यहां भी बिना खर्ची, बिना पर्ची कल्चर को लागू करेंगे.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

जाति जनगणना पर मोदी ने किया पलटवार

मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ओबीसी की जातियों को आपस में लड़ाना चाहती हैं. ये चाहते हैं कि ओबीसी की छोटी-छोटी जातियां खुद को ओबीसी मानना छोड़ दें और अपनी-अपनी जातियों में उलझे रहें. क्या आप चाहते हैं कि यहां का ओबीसी समाज टूट जाए? आपको मंजूर है? यदि टूट गए तो आपकी आवाज कमजोर होगी या नहीं. इसलिए हमेशा यह याद रखना है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. वो ऐसा इसलिए करना चाहते हैं, क्योंकि ये चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं. ओबीसी आयोग जब से बना है तब से यानी 1985 के बाद कांग्रेस कभी लोकसभा में 250 सीटें नहीं जीत पाई है.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी चंदनकियारी में अमर कुमार बाउरी समेत एनडीए के प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए आए हैं. अमर बाउरी चंदनकियारी (एससी) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सभा में मंच पर भारतीय जनता पार्टी और आजसू के सभी 10 उम्मीदवार मौजूद थे. जय श्रीराम के जयघोष से नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group