Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»National Highway Facilities राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेंगी घर जैसी सुविधाएं, मंत्री नितिन गडकरी ने की ‘हमसफर नीति’ की शुरुआत
    Headlines

    National Highway Facilities राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेंगी घर जैसी सुविधाएं, मंत्री नितिन गडकरी ने की ‘हमसफर नीति’ की शुरुआत

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वच्छ शौचालय और शिशु देखभाल कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मंगलवार को ‘हमसफर नीति’ की शुरुआत की.‘हमसफर नीति’ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप स्टेशनों पर स्वच्छ शौचालय, शिशु देखभाल कक्ष, व्हीलचेयर के लिए प्रावधान, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग स्थल और ठहरने की सुविधाएं शुरू की जाएंगी. मंत्रालय ने कहा कि यह नीति राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगी. इसके अलावा यह नीति उद्यमियों को सशक्त बनाएगी, रोजगार पैदा करेगी और सेवा प्रदाताओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाएगी. गडकरी ने इस नीति की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ‘हमसफर’ ब्रांड देश के विश्वस्तरीय राजमार्ग नेटवर्क पर यात्रियों और चालकों के लिए अत्यधिक सुरक्षा और आराम का पर्याय बन जाएगा.

    गडकरी ने कहा, ‘अगर कोई टोल वसूल रहा है तो उसे यात्रियों की सुरक्षा और आराम को भी सुनिश्चित करना होगा.’उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाली, मानकीकृत सेवाएं प्रदान करने की जरूरत पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज के हाशिये पर मौजूद स्थानीय तबकों को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण के अनुकूल होगी और पारिस्थितिकी एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति को तैयार करते समय जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण और सौर ऊर्जा जैसी बातों को भी ध्यान में रखा गया है. गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप स्टेशन के मालिकों से मानदंडों के हिसाब से बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों के लिए शौचालय को साफ रखना और सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखना अनिवार्य है. राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मौजूदा/ आने वाली सुविधाओं के सेवा प्रदाताओं को शामिल करने के लिए ‘हमसफर नीति’ को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 19 जुलाई, 2024 को मंजूरी दी थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Minister Nitin Gadkari launched 'Humsafar Policy' National Highway Facilities Home-like facilities will be available on national highways
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group