Site icon Lahar Chakra

National Lok Adalat: 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी, भेजा जा रहा नोटिस

Ranchi. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा. झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है. सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है.

डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जायेगा. ऐसे मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है.

Exit mobile version