Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा
    Breaking News

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamahedpur. एसएसपी एहतेशाम वकारिव ने सोमवार को ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों, सीसीआर साकची तथा पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप किया गया है, जिससे अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

    जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक कामाख्या पासवान को यातायात थाना साकची से टेल्को थाना, रमेश कुमार पाण्डेय को यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना, अरविंद राय को यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना, तथा चेंगो राम पिंगुआ को यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना भेजा गया है। बाबूराम सिंह को यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।

    सहायक अवर निरीक्षक खालिक अहमद अंसारी को पटमदा थाना, लाल बिहारी राम को गालूडीह थाना, नरेंद्र सिंह को घाटशिला थाना, प्रमोद कुमार सिंह-2 को कोवाली थाना, कौलेश्वर बास्की को पोटका थाना, भेषनंदन राय को गोविंदपुर थाना, रामलाल राम-1 को साकची थाना, जय कुमार दास और सुंदर राम को जुगसलाई थाना, जितेंद्र कुमार-3, भीमसागर राम, निर्भय कुमार सिंह, कुमार विनय, प्रभु राम, अशेष कुमार पासवान, कामता प्रसाद सिंह, बृजेश सिंह, ख्रीस्त निकोदिम बेक, प्रमोद रजवार, ब्रजेश कुमार-2, बोधी रजक, संजय कुमार-1, दिनेश कुमार नौनिया तथा रामाकांत राम को सीसीआर साकची में पदस्थापित किया गया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    इसके अलावा मोतीलाल को पुलिस केंद्र गोलमुरी, संतोष कुमार-1 को साकची थाना, अजीत कुमार राय को गोलमुरी थाना, शमशाद आलम को पटमदा थाना, नरेश कुमार राम को घाटशिला थाना, मो. औरंगजेब-1 को आजादनगर थाना, दिलीप कुमार-1 को गोविंदपुर थाना, नरेश प्रसाद महतो को श्यामसुंदरपुर थाना, अर्चना कुमारी को बिष्टुपुर थाना, उमेश सिंह को गुड़ाबांदा थाना, पारस सिंह को मुसाबनी थाना, सुबोध कुमार को कमलपुर थाना तथा नरेंद्र कुमार को डुमरिया थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

    एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य थानों में पुलिस बल को सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना तथा आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला Jamshedpur Traffic: SSP transfers 43 police officers posted in the traffic branch; find out who was sent where जानें किसे कहां भेजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group