Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»National Lok Adalat : वाहन दुर्घटना बीमा क्लेम में पीड़ित को मिले 16 लाख, बिछड़े पति-पत्नी का हुआ मिलन
    Breaking News

    National Lok Adalat : वाहन दुर्घटना बीमा क्लेम में पीड़ित को मिले 16 लाख, बिछड़े पति-पत्नी का हुआ मिलन

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : 8 मार्च शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 2,49,799 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रूपये की वसूली भी हुई. लोक अदालत में दो मामले में अहम आये. इसमें वाहन दुर्घटना के बीमा क्लेम के रूप में पीड़ित पक्ष को 16 लाख 34 हजार का चेक दिया गया जबकि शादी के बाद हुए विवाद में अलग रहने वाले पति-पत्नी ने फिर से एक-दूसरे के संग जीने की राह बनायी.

    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में मामलों के निष्पादन के लिए 12 बेंच एवं घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में तीन बेंच का गठन किया गया था. नेशनल लोक अदालत में वाहन दुर्घटना, बीमा क्लेम से जुड़े एक मामले में ओरियंटल इंशयूरेंस कंपनी की ओर से पीड़ित पक्ष राज कुमार सिंह को 16 लाख 34 हजार 141 रुपए का चेक मुहैया कराया गया. चेक प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा द्वारा सौंपा गया. नेशनल लोक अदाल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, कुटुम्ब न्यायालय न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, स्टेट बार कौंसिल के वाईस प्रेसिडेंट राजेश शुक्ला, डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद, जिला बार संघ के अध्यक्ष आरएन दास, जिला बार संघ के महासचिव राजेश रंजन, बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम के एसबी चंद्रमौली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जेनरल मैनेजर देवेश मित्तल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण मौजूद थे.

    वहीं मौके पर अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं स्टेट बार कौंसिल के वाईस प्रेसिडेंट राजेश कुमार शुक्ला ने उपस्थित पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय पाने का एक बेहतर मंच बताया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जमशेदपुर में पति-पत्नी का विवाद हुआ दूर, एक-दूजे हुए शिला व अभय 

    नेशनल लोक अदालत में मध्यस्थता के तहत बिछड़े दंपती को मिलाया गया. यह मामला पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में चल रहा था. दंपती शिला कुमारी व अभय अपूर्वा का विवाह 11 नवंबर 2018 को टेल्को राम मंदिर में हुआ था. 27 फरवरी 2019 को विवाह प्रमाण पत्र संख्या 95/ 2019 के तहत उसे पंजीकृत किया गया. दंपती में एक तलाकशुदा था और दूसरा विधुर था. हालांकि कुछ दिनों में ही पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों अलग रह रहे थे. नेशनल लोक अदालत में दोनों पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म कराकर फिर से साथ रहने का संकल्प लिया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    National Lok Adalat separated husband and wife reunited Victim gets Rs 16 lakh in vehicle accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group