Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»17 सितंबर से 16 अक्टूबर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह, डीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Headlines

    17 सितंबर से 16 अक्टूबर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह, डीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा 8वां राष्ट्रीय पोषण माह

    जमशेदपुर. 8वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे. जागरूकता रथ धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के टोला/ मोहल्ला, हाट – बाजार में भ्रमणशील रहकर लोगों को कुपोषण एवं सही पोषण के प्रति जागरूक करेगा . उपायुक्त ने प्रतिभागियों को पोषण शपथ दिलाई.

    उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण जैसी समस्या को दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा . इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता लाने की आवश्यकता है . कुपोषण के कुचक्र को तोड़ना है . हम सभी को चाहिये कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें . इसके लिए जरूरी है सही आहार, सही आदतें और अपने आस पास स्वच्छता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण अभियान को एक जन भागीदारी – जन आंदोलन की तरह चलाने के उद्देश्य से सभी का सहयोग अपेक्षित है ताकि जिले को शत प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाया जा सके .

    पोषण रथ के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों में विशेष रूप से टीकाकरण, खान – पान, पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं साफ – सफाई, डायरिया व अनीमिया की रोकथाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर विशेष जानकारी दी जाएगी. साथ ही, गर्भवती महिलाएं, धातृ माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखने की जानकारियों से अवगत कराएंगे .

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस वर्ष पोषण माह 2025 का फोकस महिलाओं, बच्चों और परिवारों के सर्वांगीण स्वास्थ्य एवं पोषण पर है.

    इसके लिए निम्नलिखित मुख्य विषय (थीम) हैः-

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    • – मोटापे से मुक्ति – नमक, चीनी और तेल का सीमित सेवन
    • – स्थानीय चीजों को बढ़ावा – आत्मनिर्भरता की ओर कदम
    • – प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा – “पोषण भी पढ़ाई भी”
    • – समन्वित कार्यवाही और डिजिटलीकरण
    • – शिशु एवं छोटे बच्चों को खिलाने की पद्धतियां
    • – पुरुषों की सहभागिता – पोषण गतिविधियों में उनकी भूमिका
    • पोषण माह में दिनांक 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC flagged off the awareness chariot Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news National Nutrition Month will run from September 17 to October 16 जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group