Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»National Teacher Award: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ बनाने वाली देवघर की श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा, देशभर से 45 शिक्षकों का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
    Breaking News

    National Teacher Award: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ बनाने वाली देवघर की श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा, देशभर से 45 शिक्षकों का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित हुई हैं. देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमे झारखंड से एकमात्र शिक्षक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है. नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पांच सिंतबर को राष्ट्रपति 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. श्वेता शर्मा वर्तमान में विवेकानंद मध्य विद्यालय, देवघर की शिक्षिका हैं. श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है. श्वेता बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी. ज्यूरी ने उनसे कहा कि प्राइमरी टीचर खासकर पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षक के प्रति धारणा अलग होती है. लेकिन आपने खुद को अपग्रेड और अपडेट किया. भारत सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया. साथ ही दूसरे स्कूल के शिक्षकों को भी अपने अनुभव से अपडेट और अपग्रेड करने की कोशिश किया. श्वेता ने कहा कि उनके चयन का यही सबसे बड़ा आधार रहा है.

    वर्ष 2017 में जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, 2018 में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार और 2021 में राष्ट्रीय आईसीटी अवार्ड से श्वेता शर्मा सम्मानित हो चुकी हैं. श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है. वह बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी. भारत सरकार ने 2023 में जादुई पिटारा लांच किया. उसमें 52 आइटम थे. सभी राज्यों को कहा गया था कि वह अपने स्टेट के अनुसार पिटारा को तैयार करे. बस क्या था श्वेता ने अभिभावक, जन सहयोग और कुछ अपने वेतन की राशि खर्च कर पिटारा बनाया और उसका नाम दिया अबुआ जादुई पिटारा. इसमें सोहराय, बैद्यनाथ पेंटिंग, कपड़ा का पुतला, झांझर, डफली जैसे पांच वाद्य यंत्र को रखा.अब इससे बच्चों को पढ़ाने लगी. ना सिर्फ अपने स्कूल के बच्चों को पढ़ाने लगी बल्कि स्टेट ट्रेनर होने के नाते राज्य के शिक्षकों को अपने पिटारा से अवगत कराने लगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    श्वेता बीएससी बीएड हैं. इग्नू से अंग्रेजी भाषा में एमए किया है. पिछले 21 वर्षों से सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं. राज्यस्तरीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समूह एवं दीक्षा पोर्टल पर कंटेंट क्रिएटर और एनिमेटर हैं. अभी तक दीक्षा एप के लिए 50 से अधिक एवं डिजिस्कूल के लिए 75 से अधिक ई-कंटेंट का निर्माण कर चुकी हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    45 teachers selected from across the country National Teacher Award: 'अबुआ जादुई पिटारा' बनाने वाली देवघर की श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा National Teacher Award: Shweta Sharma of Devghar President will hono who made 'Abua Jadui Pitara' will get the National Teacher Award देशभर से 45 शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group