Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal ‘BiG Breaking’: Chaibasa की महिला नक्सली Delhi से गिरफ्तार; फर्जी पहचान के आधार पर घरेलू सहायिका के रूप में कर रही थी काम, तीन मुठभेड़ में थी शामिल
    Breaking News

    Naxal ‘BiG Breaking’: Chaibasa की महिला नक्सली Delhi से गिरफ्तार; फर्जी पहचान के आधार पर घरेलू सहायिका के रूप में कर रही थी काम, तीन मुठभेड़ में थी शामिल

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पश्चिमी सिंहभूम के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है, वह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के कई मामलों में थी वांछित

    Chaibasa. बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से पश्चिमी सिंहभूम की रहने वाली एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. वह राष्ट्रीय राजधानी में फर्जी पहचान बताकर रह रही थी और एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी. पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय महिला नक्सली मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है. वह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के कई मामलों में वांछित थी. नक्सली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    झारखंड की एक अदालत ने 26 मार्च 2023 को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली संभवत: 2020 में दिल्ली आई थी. वह झूठी पहचान के आधार पर नोएडा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घरेलू सहायिका के तौर पर काम रही थी और इसके बाद वह अंतत: पीतमपुरा में रहने लगी. पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘कई महीनों की निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद अपराध शाखा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक माओवादी चरमपंथी की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने चार मार्च को महाराणा प्रताप एन्क्लेव, पीतमपुरा में छापेमारी की थी और इस दौरान ही महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एक किसान परिवार में उसका जन्म हुआ था और वह 10 वर्ष की आयु में ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) गुट में शामिल हो गई थी. पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘महिला नक्सली ने झारखंड के कोल्हान जंगल में रमेश नामक कमांडर के नेतृत्व में पांच साल तक गहन प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण के दौरान उसे इंसास राइफल, एसएलआर, एलएमजी, हथगोला और .303 राइफल जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना सिखाया गया. उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस के साथ 2018 और 2020 के बीच हुई तीन मुठभेड़ में वह सक्रिय रूप से शामिल थी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पुलिस और नक्सलियों के बीच 2018 में कोल्हान में मुठभेड़ हुई. इसके बाद 2010 में पोरहाट में और साल 2020 में सोनुआ में मुठभेड़ हुई थी. इन मुठभेड़ों के बाद महिला नक्सली के गुट के कमांडरों ने उसे दिल्ली चले जाने का निर्देश दिया था. अधिकारी ने बताया कि झारखंड के सोनुआ थाने में महिला नक्सली के खिलाफ आपराधिक साजिश, हत्या का प्रयास और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित गंभीर आरोपों के तहत कई प्राथमिकियां दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal 'BiG Breaking': Chaibasa's female Naxal arrested from Delhi; was working as a domestic help on the basis of fake identity was involved in three encounters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group