Site icon Lahar Chakra

Naxal Encounter: सुरक्षा बलों ने कंधमाल में दो नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

Bhuvaneshvar. ओडिशा पुलिस ने सोमवार को कंधमाल जिले में दो माओवादियों को मार गिराया और उनके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. मारे गए माओवादियों की पहचान मनकू और चंदन के रूप में हुई है.मनकू प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) था, जबकि चंदन संगठन का सदस्य था.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने दो शव बरामद करने के अलावा मौके से एक राइफल भी जब्त की है. रिवॉल्वर, कारतूस, वॉकी-टॉकी सेट, बैटरी और अन्य सामान भी जब्त किया गया है.

बालीगुडा थाना क्षेत्र में एक संरक्षित वन के पास कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) ने अभियान शुरू किया. बयान में कहा गया, सोमवार दोपहर के समय डीवीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में मनकू और चंदन मारे गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर इलाके में अभियान तेज कर दिया है. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने सफल अभियान के लिए कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरीश बी सी और डीवीएफ के सदस्यों को बधाई दी.

Exit mobile version