Site icon Lahar Chakra

Naxal Alert: आज से 3 अगस्त तक नक्सली मना रहे शहीदी सप्ताह, जराईकेला क्षेत्र में की पोस्टरबाजी, लगाए बैनर

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया अंतर्गत भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शनिवार की देर रात बैनर और पोस्टर लगाकर शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया हैं.

नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी से लोगों में भय व्याप्त है. शनिवार की देर रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने मनोहरपुर के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया गांव के स्कूल से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में बैनर पोस्टरबाजी की है.

इसके साथ ही नक्सलियों ने बुकलेट भी छोड़ा है. इसमें नक्सलियों ने आदिवासी भाषाओं उपयोग करते हुए में पोस्ट किया है. नक्सलियों ने लगाए गए बैनर में 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह क्रांतिकारी जोश और संकल्प के साथ मनाने की बात लिखी है.

पोस्टरों में माओवादी छापामारी युद्ध नियमों का सृजनात्मक रूप से पालन करने, अनावश्यक नुकसान को कम करने और गुरिल्ला युद्ध में विजयों के अनुपात को बढ़ाने जैसी बातों का उल्लेख किया गया है.

Exit mobile version