Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal: भूमिगत कैडरों व समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रख रही है पुलिस, नक्सलियों ने माना, वह अपने नेताओं की रक्षा करने में विफल रहा
    Breaking News

    Naxal: भूमिगत कैडरों व समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रख रही है पुलिस, नक्सलियों ने माना, वह अपने नेताओं की रक्षा करने में विफल रहा

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raipur. छत्तीसगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां पिछले सप्ताह अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद भूमिगत माओवादी कैडरों और उनके बाहरी समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस महीने की 21 तारीख को बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 27 नक्सलियों के शव बरामद किए थे. अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों ने स्वीकार किया है कि मुठभेड़ में उनके महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित कुल 28 कैडर मारे गए.

    नक्सलियों पर सबसे बड़े हमलों में से एक में, सुरक्षाबलों ने 21 मई को बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ के कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर गांव के जंगल में भीषण मुठभेड़ के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू और 26 अन्य नक्सलियों को मार गिराया. अभियान के दौरान राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवानों की भी जान गई.

    पच्चीस मई को नक्सलियों द्वारा जारी एक कथित बयान में माओवादियों ने दावा किया कि बसवराजू की इकाई में सक्रिय कुछ कैडरों ने हाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और अभियान में पुलिस की मदद की. इस बयान को सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    तीन पन्नों का यह बयान माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के प्रवक्ता विकल्प के नाम से जारी किया गया है. डीकेएसजेडसी ने दक्षिण बस्तर में कई घातक हमलों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    कथित बयान में माओवादियों ने कहा है कि 21 मई को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में बसवराजू सहित 35 कैडर शामिल थे और उनमें से 28 मारे गए जबकि सात अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने 27 नक्सलियों के शव बरामद किए थे. माओवादियों ने कहा है कि नक्सली सदस्य नीलेश का शव उन्हें मिला है.बयान में कहा गया है, ”महासचिव कामरेड बीआर दादा (नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू) के माड़ में मौजूद रहने के बारे में पुलिस खुफिया कर्मियों को पहले से जानकारी थी. छह महीनों में माड़ क्षेत्र से अलग अलग यूनिटों के कुछ लोगों ने कमजोर होकर पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया.इन लोगों ने हमारी गोपनीय जानकारी उन्हें दी. माओवादियों ने बयान में माना कि वे अपने नेता की रक्षा करने में विफल रहे

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal: Police is keeping an eye on the activities of underground cadres and supporters Naxalites admitted that they failed to protect their leaders
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group