Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Naxal: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, एके 47 और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद
    Crime

    Naxal: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, एके 47 और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Narayanpur. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक सात नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. इस संबंध में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है. सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था तथा भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था.

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    many weapons including AK 47 and SLR recovered Naxal: Seven Naxalites killed in an encounter with security forces in Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group