Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal Surrender: शीर्ष नक्सल कमांडर देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था
    Breaking News

    Naxal Surrender: शीर्ष नक्सल कमांडर देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hyderabad.  प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने मंगलवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था। देवूजी प्रतिबंधित संगठन की महत्वपूर्ण केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो का सदस्य था। उसने केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजी रेड्डी के साथ तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया।

    देवूजी और राजी रेड्डी के अलावा, दो अन्य माओवादियों बड़े चोक्का राव उर्फ जगन और नून नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना ने भी हथियार डाल दिए। डीजीपी ने बताया कि देवूजी को पार्टी के पोलित ब्यूरो की केंद्रीय समिति की बैठक में भाकपा (माओवादी) का सचिव चुना जाना था, लेकिन यह बैठक कभी नहीं हुई। सवाल पूछे जाने पर देवूजी ने कहा, ‘स्वास्थ्य कारणों से, मैंने भूमिगत जीवन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैंने कानूनी दायरे में रहकर लोगों की समस्याओं पर काम करने का निर्णय लिया है। इसका अर्थ है कि मैं अपना राजनीतिक जीवन जारी रखूंगा। मैं अपने दशकों पुराने उस दर्शन को मार्गदर्शक मानकर आगे काम करूंगा, जिस पर मैं विश्वास करता आया हूं।’’

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    देवूजी ने जनवरी 1991 में अरिके जैनी उर्फ सृजना से शादी की। विवाह के समय सृजना पेरीमेली दलम में पार्टी सदस्य थी। उसे क्षेत्रीय समिति सदस्य (आरसीएम) के पद पर पदोन्नत किया गया और 2020 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कासनसुर वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि देवूजी को 2001 में केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया था, और 2016 में उसे सीएमसी का प्रभारी बनाया गया था।

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal Surrender: Top Naxal commander Devuji surrenders to Telangana police Naxal Surrender: शीर्ष नक्सल कमांडर देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया was a key 'strategist' of the Maoist organisation माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group