Site icon Lahar Chakra

सोनुआ में भरे बाजार नक्सलियों ने युवक को मार दी गोली, बाइक में लगा दी आग

Sonua. सोनुआ थानांतर्गत नक्सल प्रभावित लोंजो पंचायत के बीहड़ गांव नचलदा में नक्सलियों ने कनपटी में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है. वही, युवक की बाइक में आग लगा दी. घटना गुरुवार (11 जुलाई) की शाम की है. जानकारी के मुताबिक, युवक सोनुआ की ओर से अपाची बाइक में नचलदा गांव पहुंचा था. वह गुरुवार को स्कूल के पास लगी ग्रामीण हाट में हंड़िया पी रहा था. इसी समय करीब आधा दर्जन नक्सली हाट में पहुंचे. युवक के साथ बातचीत करते हुए उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया. इसके बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस व सीआरपीएफ की टीम शुक्रवार की दोपहर को नचलदा गांव पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, जली हुई बाइक जब्त किया है. पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने में जुटी है.

Exit mobile version