Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Naxal: नक्सली 21 सितंबर से 27 सितंबर तक मनायेंगे स्थापना सप्ताह, सभी जिलों के एसपी को किया अलर्ट
    Headlines

    Jharkhand Naxal: नक्सली 21 सितंबर से 27 सितंबर तक मनायेंगे स्थापना सप्ताह, सभी जिलों के एसपी को किया अलर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.भाकपा माओवादी 21 से 27 सितंबर तक स्थापना सप्ताह मनायेंगे. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना मिली है कि इस दौरान नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र में रेल, सुरक्षा बलों के कैंप, विकास से जुड़े कार्य स्थल जैसे- सड़क, पुल और पुलिया के अलावा, मोबाइल टावर, साइडिंग, बाजार सहित अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमला कर सकते हैं. सूचना मिलने के बाद इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कर आइजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है.

    रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में नक्सली पुलिस को ट्रैप करने के लिए छोटी-मोटी घटना को अंजाम देकर पुलिस को वहां बुलाते हैं. इसके बाद नक्सली मार्ग में लैंड माइन्स लगाकर अथवा एंबुश करके पुलिस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं. इसलिए किसी घटना की सूचना मिलने के बाद एसओपी का अनुपालन करते हुए कार्रवाई की जाये. अभियान के दौरान किसी तरह से लूज मूवमेंट नहीं किया जाये. पुलिस पिकेट, पोस्ट और सुरक्षा कैंप को हाई अलर्ट पर रखा जाये. पुलिस कैंप की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील इलाके को चिह्नित कर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाये. राष्ट्रीय राजमार्ग एवं महत्वपूर्ण सड़कों पर नक्सलियों के खतरे का आंकलन कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. सभी क्षेत्र में लगने वाले हाट-बाजार में निगरानी रखी जाये और पुलिस बल के अनावश्यक बाजार आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया जाये. सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सली समर्थकों को चिह्नित कर विधिपूर्वक कार्रवाई की जाये.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal Naxalites will celebrate foundation week from 21 September to 27 September
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group