Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NDRF Searching in Chandil Dam : लापता ट्रेनी विमान का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, नेवी की टीम बुलाने की तैयारी
    Headlines

    NDRF Searching in Chandil Dam : लापता ट्रेनी विमान का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, नेवी की टीम बुलाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान की तलाश में एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चला रही है. बुधवार की सुबह 9.30 बजे एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और अलकेमिस्ट एविएनशन के ट्रेनी विमान की खोज शुरू की. करीब एक घंटे के बाद एनडीआरएफ ने साढ़े 10 बजे दो बोट और अपने अन्य साज-ओ-सामान के साथ टीम को डैम में उतारा. इसके बाद से विमान को तलाशने का काम जारी है. हालांकि, 30 घंटे भी अभी तक विमान का पता नहीं चला है. अब नेवी की टीम को विशाखापत्तनम से बुलाने की तैयारी हो रही है. इधर, बीतते समय के साथ इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट का परिवार सदमे में है.

    विमान गिरने का लोकेशन चांडिल डैम का, इसलिए यहां हो रही तलाश

    एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था. सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है.
    जानकारी के अनुसार लोगों ने एयरक्राफ्ट को पीआरडी के सामने डैम की ओर गिरते देखा है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    ग्रामीण ने विमान को गिरते देखा था. चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है. वहीं पियालडीह और आंडा गांव के लोगों ने भी हवाई जहाज को गिरते देखने की बात कही है. ग्रामीणों से मिली सूचना की पुष्टि के लिए मंगलवार की रात में ही चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पियालडीह गांव पहुंच गए थे.

    उड़ान भरने के 20 मिनट बाद हो गया लापता

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान लापता है. उस ट्रेनिंग विमान पर पटना के इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु और आदित्यपुर के ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता सवार थे, जिनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. . सुबह 11.30 बजे अलकेमिस्ट एविएशन के विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से उनका संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कट गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDRF Searching in Chandil Dam: No clue of the missing trainee aircraft even after 30 hours preparations to call Navy team
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group