Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NDRF searching Trainee Aircraft: लापता ट्रेनी विमान की चांडिल डैम में चल रही तलाश एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू
    Breaking News

    NDRF searching Trainee Aircraft: लापता ट्रेनी विमान की चांडिल डैम में चल रही तलाश एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024Updated:August 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil.जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गयी है. सरायकेला के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है. एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था.

    सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है. सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंच गयी है. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है. मंगलवार को यहां विभिन्न गांव से लोगों द्वारा विमान को गिरते देखने की जानकारी दी गयी थी. स्थानीय लोग मैगनेट के सहारे विमान को पानी में खोज चुके हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    जूता भी मिलने की बात आ रही सामने, पर पुष्टि नहीं

    पानी में एक पायलट का जूता भी मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. इसके बाद से ही प्रशासन इस क्षेत्र में विमान की खोज में लग गया है. जानकारी के अनुसार लोगों ने एयरक्राफ्ट को पीआरडी के सामने डैम की ओर गिरते देखा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    ग्रामीण ने विमान को गिरते देखा था
    चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है. वहीं पियालडीह और आंडा गांव के लोगों ने भी हवाई जहाज को गिरते देखने की बात कही है. ग्रामीणों से मिली सूचना की पुष्टि के लिए मंगलवार की रात में ही चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पियालडीह गांव पहुंच गए थे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDRF has started rescue operation NDRF searching Trainee Aircraft: Search for the missing trainee aircraft is going on in Chandil Dam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group