Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»NEET-नीट-नेट गड़बड़ी मामला : परीक्षा सुधारों पर केंद्र की समिति अभिभावकों, छात्रों के साथ करेगी बातचीत
Crime

NEET-नीट-नेट गड़बड़ी मामला : परीक्षा सुधारों पर केंद्र की समिति अभिभावकों, छात्रों के साथ करेगी बातचीत

News DeskBy News DeskJune 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

इसरो के पूर्व प्रमुख आर. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति ने की पहली बैठक

नयी दिल्ली.प्रतियोगी परीक्षाएं ‘नीट’ और ‘नेट’ में कथित गड़बड़ी को लेकर उपजे विवाद के बीच, परीक्षा सुधारों पर शिक्षा मंत्रालय की समिति परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं और चुनौतियों को समझने के लिए अभिभावकों एवं छात्रों के साथ बातचीत करेगी.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख आर. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति ने अपनी पहली बैठक सोमवार शाम को की.

राधाकृष्णन ने बतायी प्राथमिकताएं

राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता देशभर के छात्रों और अभिभावकों से उनकी चिंताओं और सुझावों को जानना है, जहां तक संभव हो व्यक्तिगत रूप से या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ने जा रहे हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि हमारे लिए अगली प्राथमिकता परीक्षा शुरू करने के लिए शीघ्रता से एक मजबूत प्रणाली बनाना है. हम भविष्य को ध्यान में रख रहे हैं। विशेष रूप से देश में एक मजबूत प्रणाली, त्रुटिरहित प्रणाली और एक ऐसी प्रणाली विकसित करने पर गौर कर रहे हैं जो छात्रों की परेशानी और तनाव को कम करेगा.

समिति मौजूदा स्थिति और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों का जायजा लेगी.

समिति ने जाना एजेंसी की मौजूदा प्रक्रियाएं और कामकाज

एक सूत्र ने बताया कि समिति को एजेंसी की मौजूदा प्रक्रियाओं और कामकाज से अवगत कराया गया. समिति ने एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं और प्रत्येक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के बारे में उपलब्ध कराये गए आंकड़ों पर भी गौर किया.

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

समिति ने इस बात पर भी गौर किया कि कौन सी परीक्षा कागज और कलम के जरिये और कौन सी परीक्षा कंप्यूटर के जरिये कराई जाए.
ऐसा माना जा रहा है कि बैठक के दौरान समिति ने साइबर सुरक्षा के मुद्दों और ‘डार्कनेट’ द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की, जहां यूजीसी-नेट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था. नेट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इसके अगले ही दिन शिक्षा मंत्रालय ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था.

सुधार अगले सत्र की परीक्षा से हो सकता है लागू

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, समिति द्वारा सुझाये गये सुधारों को अगले सत्र की परीक्षा में लागू किये जाने की संभावना है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस काम को पूरी तैयारी के साथ करना होगा ताकि कोई खामी न रहे. समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी और हम अगले सत्र की परीक्षा तक सुधारों को लागू करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करेंगे. मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा ‘नेट’ में कथित गड़बड़ी के बीच, केंद्र ने एनटीए के माध्यम से परीक्षाओं का पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को एक समिति गठित की थी
समिति परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर अपने सुझाव देगी.
समिति में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी जे राव, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एमेरिटस के. राममूर्ति शामिल हैं.
‘पीपल स्ट्रॉन्ग’ के सह-संस्थापक और कर्मयोगी भारत के बोर्ड सदस्य पंकज बंसल, आईआईटी दिल्ली के छात्र मामलों के डीन आदित्य मित्तल और शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल भी समिति में शामिल हैं.

समिति की ये जिम्मेदारी भी

समिति को विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने तथा अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करने तथा प्रणाली की मजबूती बढ़ाने के लिए सुझाव देने का भी जिम्मा सौंपा गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

November 4, 2026

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group