Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»NEET-PG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी को लेकर नये सिरे से काउंसलिंग की याचिका पर केंद्र, अन्य से जवाब मांगा
    National

    NEET-PG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी को लेकर नये सिरे से काउंसलिंग की याचिका पर केंद्र, अन्य से जवाब मांगा

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2024 के अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) चरण-3 की नये सिरे से काउंसलिंग के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य से जवाब मांगा.

    न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिका पर जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया और सुनवाई सात फरवरी के लिए निर्धारित कर दी.

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 की काउंसलिंग के लिए पात्र याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नीट-पीजी के लिए ‘एआईक्यू’ काउंसलिंग का चरण-3 कुछ राज्यों में काउंसलिंग के चरण-2 के समापन से पहले शुरू हुआ था.

    वकील तन्वी दुबे की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता एआईक्यू और राज्य कोटा संबंधी काउंसलिंग कार्यक्रम में टकराव से व्यथित हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    इसमें कहा गया है कि राज्य कोटे से कई अभ्यर्थियों को एआईक्यू चरण-3 में पंजीकरण करने और सीट प्राप्त करने का मौका मिल गया, जो अन्यथा एआईक्यू चरण-3 के लिए पंजीकरण करने के वास्ते अयोग्य थे.

    याचिका में कहा गया है कि जब राज्य संबंधी चरण-2 की काउंसलिंग शुरू हुई, तो उनके पास सबसे अच्छे विकल्प के बीच चयन करने और राज्य संबंधी काउंसलिंग में बेहतर सीट मिलने पर एआईक्यू सीट छोड़ने का विकल्प था.

    इसमें कहा गया है, ‘‘इससे याचिकाकर्ताओं और उनकी तरह के अन्य अभ्यर्थियों के लिए गंभीर पूर्वाग्रह पैदा हुआ, क्योंकि वे उन सीट से वंचित रह गए, जो राज्य संबंधी अभ्यर्थियों को मिल गईं, जिनके चरण-2 की काउंसलिंग पहले शुरू नहीं हुई थी.’’

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    याचिका में कहा गया है, ‘‘यदि सभी राज्यों में राज्य संबंधी चरण-2 काउंसलिंग समाप्त होने के बाद एआईक्यू चरण-2 आयोजित किया गया होता, तो अभ्यर्थियों के एक समूह को एआईक्यू चरण-3 में सीट प्राप्त करने और बाद में राज्य संबंधी चरण-2 में भाग लेने के दौरान इसे छोड़ने का अनुचित लाभ नहीं मिलता.’’

    याचिका में दावा किया गया है कि ‘मेडिकल काउंसलिंग कमेटी’ ने राज्य संबंधी काउंसलिंग चरण-2 के समापन से पहले एआईक्यू चरण-3 काउंसलिंग आयोजित की, जिसके कारण मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों को सीट मिल गईं, जहां राज्य संबंधी काउंसलिंग का चरण-2 तब तक समाप्त नहीं हुआ था.

    इसमें कहा गया है कि इससे ऐसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कई मेधावी अभ्यर्थी सीट पाने से वंचित रह गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NEET-PG 2024: Supreme Court seeks response from Center others on plea for fresh counseling for NEET-PG
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग किया पौधारोपण, दजर्नों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group