Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»NEET UG: केंद्रवार रिजल्ट जारी, गुजरात में एक केंद्र के 12 छात्रों को 700+, 374 को 600+
Headlines

NEET UG: केंद्रवार रिजल्ट जारी, गुजरात में एक केंद्र के 12 छात्रों को 700+, 374 को 600+

News DeskBy News DeskJuly 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट-यूजी 2024 के केंद्रवार और शहरवार परिणाम घोषित कर दिये. यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है. परिणाम में अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है. परीक्षा देने वाले सभी नीट छात्रों के रिजल्ट के एनालिसिस से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. गुजरात के राजकोट में यूनिट-1 स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग आरके यूनिवर्सिटी एग्जाम सेंटर (केंद्र संख्या 22701) पर परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा छात्रों ने नीट यूजी में सफतला पायी है. यह आंकड़ा तकरीबन 85% है. राजकोट के इस एग्जाम सेंटर पर 12 छात्रों के 700 से अधिक नंबर हैं. 115 छात्रों को 650 से अधिक, 259 छात्रों के 600 से अधिक और 403 छात्रों को 550 से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं. इस एग्जाम सेंटर पर कुल 1968 उम्मीदवारों ने नीट की परीक्षा दी थी.

इसी तरह के आंकड़े राजस्थान के सीकर में विद्या भारती पब्लिक स्कूल एग्जाम सेंटर नंबर-392349 पर भी देखने को मिले. इस एग्जाम सेंटर पर कुल 1001 उम्मीदवारों ने पांच मई को नीट यूजी की परीक्षा दी थी. यहां आठ छात्रों के 700 से अधिक नंबर हैं, 69 छात्रों के 650 से अधिक नंबर, 155 छात्रों के 600 से अधिक नंबर और 241 छात्रों के 500 से अधिक नंबर आये हैं. दोबारा जारी हुए रिजल्ट में देशभर में राजस्थान के सीकर से रिकॉर्ड तोड़ अंक छात्रों को आये हैं. इसमें से सीकर से 149 छात्र ऐसे हैं, जिनका 700 से अधिक नंबर आया है. वहीं 2037 छात्र ऐसे हैं, जिनका 650 से अधिक नंबर आया है. 4297 छात्र ऐसे हैं, जिनका 600 से अधिक नंबर आया है. 6038 छात्र ऐसे हैं, जिनका 550 नंबर से अधिक आया है और 8225 छात्र ऐसे हैं जिनका 500 से अधिक नंबर आये हैं.

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

नीट विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को फिर सुनवाई होनी है. दरअसल, 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चार घंटे चली सुनवाई के बाद भी सीजेआइ की अगुआई वाली बेंच किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंची थी. पेपर लीक, सीबीआइ रिपोर्ट, आइआइटी रिपोर्ट, परीक्षा में गड़बड़ी की टाइम लाइन, कितने सॉल्वर्स पकड़े गये आदि मुद्दों पर बहस हुई. इसके बावजूद नीट परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इसका फैसला नहीं हो सका. आखिरी में सीजेआइ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने एनटीए को सभी नीट परीक्षार्थियों के अंक शहरवार और केंद्रवार ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया था. एनटीए को डेटा अपलोड करने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group